Digital Signature Registration Process | Dsc Registration

5/5 - (2 votes)

Dsc Registration | Digital Signature Registration Process

हेल्लो दोस्तों आज हम इस आर्टिकल में Digital Signature Registration Process के जरिये paymanager में DSC Registration कैसे करते है वो विस्तार से जानेंगे।

मुझे उम्मीद है की आपने हमारे पहले के आर्टिकल को पढ़के Paymanager DSC Installation & ActiveX Controls Setting करली होगी।यदि आपने अपने कंप्यूटर या लेपटोप में यह सेटिंग्स नहीं किया है तो आप हमारे आर्टिकल को पढ़के वो सारे सेटिंग्स करले जो हमने बताये है।

अब बारी है Digital Signature को Registration करवाने की।आज हम यह भी सिख लेंगे की ट्रेजरी से पे-मेनेजर पर डीडीओ के डिजिटल साइन रजिस्टर्ड कैसे करें।

तो चलिए दोस्तों आज सिख ही लेते है की step by step DSC register कैसे किया जाता है।

पे मेनेजर पर ट्रेजरी से डीडीओ के डिजिटल साइन रजिस्टर्ड कैसे करें(Dsc Registration)

कृपिया ध्यान दे  : डिजिटल साइन रजिस्टर्ड प्रक्रिया करने से पहले आपको कंप्यूटर या लेपटोप में DSC (DIGITAL SIGN MODEM) को लगाकर लॉगइन करले।

यदि आप को DSC (DIGITAL SIGN MODEM) के बारे में नहीं पता तो आप हमारा यह आर्टिकल पढ़े।जिससे आपको dsc modem के बारे में सारी जानकारी मिल जायेंगी।

DIGITAL SIGN MODEM के बारे में जानकारी

STEP 1 :

  • सबसे पहले आपको Paymanager Official Website खोलनी होगी।
  • अब DDO सिलेक्ट करके ddo login करले।
  • लॉगइन करने के बाद DDO Certificate Registration पर क्लिक करे।
Dsc Registration
Digital Signature Registration Process

STEP 2 :

  • अब जो नया स्क्रीन खुलेगा उसमे Verify Contact पर क्लिक करे।
  • अब ddo के मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।वो otp डालकर Show Certificate पर क्लिक करे।

Dsc Registration

STEP 3 : Show Certificate पर क्लिक करने से एक नया स्क्रीन(डीडीओ के डिजिटल साइन का बॉक्स) खुलेगा।अब OK पर क्लिक करे।उसके बाद Submit पर क्लिक करदे।

Dsc Registration treasury hindi

submit करते ही यहाँ अपना काम ख़त्म होता है।अब डीडीओ का साइन वेरिफ़ाई होने के लिए जो भी सबंधित treasury है उनके पास भेज दिया गया(forward) है।

दोस्तों ध्यान दे की डिजिटल साइन को treasury से वेरिफ़ाई करवाने के लिए जो भी सबंधित treasury है उनको ddo द्वारा लेटर भेजना होगा।उस लेटर के आधार पर ट्रेजरी द्वारा आपके डिजिटल साइन को verify कर दिया जायेंगा।

ट्रेजरी द्वारा आपके डिजिटल साइन को verify कर देने के बाद आप बड़े आसानी से digital signature द्वारा बिल बना पायेंगे।

इस Dsc Registration process करने में कोई error आता है।तो आप अपने कंप्यूटर में अच्छे से  dsc settings करले। सेटिंग्स कैसे करना है वो आप हमारी यह पोस्ट पढ़ कर कर सकते है।जिसमे हमने स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ बड़े आसानी से समजाया है।वो आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

यदि मेरे स्थान पर कोई अन्य अधिकारी डीडीओ बन जाता है, तो क्या मैं उसे अपना डीएससी DSC दे सकता हूं?

नहीं, वर्तमान डीएससी को DE-ACTIVATE कर दिया जाना चाहिए और नए अधिकारी को अपना नया डीएससी के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहिए।

DSC को Deactivate कैसे करें?

संबंधित ट्रेजरी कोषागार में पत्र लिखकर आप अपना डीएससी डीएक्टिवेट कर सकते हैं।

डॉक्यूमेंट अपलोड करते समय बिल जैसे सहायक डाक्यूमेंट्स को अपलोड करने के लिए फाइल कितनी साइज की अपलोड कर सकते हैं?

आंतरिक, बाहरी और अनुसूचियों सहित पूर्ण दस्तावेजों के लिए आकार सीमा size 10 MB से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

PDF फाइल का आकार 10 MB से अधिक होने पर मुझे क्या करना चाहिए?

हम ऑनलाइन उपलब्ध पीडीएफ कंप्रेसर टूल्स का उपयोग करके पीडीएफ फाइलो की size कच कम कर सकते हैं।
आप यहां क्लिक करके अपनी पीडीएफ फाइल के साइज को कम कर सकते हैं।

यदि मेरा अन्य कार्यालय में स्थानांतरण हो जाता है उसके बाद, क्या मैं नए dsc registration के बिना उस नये कार्यालय के पुराने dsc का उपयोग कर सकता हूं?

पहले उस डीएससी को निष्क्रिय करें जहां से आपका स्थानांतरण हुआ है और उसी डीएससी को दूसरे कार्यालय में फिर से पंजीकृत करें (यदि आप नए स्थान पर डीडीओ का प्रभार संभाल रहे हैं तो)।

DSC मै ” Automation Server can’t create object” error इधर को कैसे ठीक करें?

सबसे पहले आप डीएससी सर्टिफिकेट का सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करवा ले और पेमैनेजर पर रजिस्ट्रेशन करवा ले।
एक्टिवेट सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करके इंस्टॉल कर ले।
अपने कंप्यूटर और लैपटॉप के इंटरनेट एक्सप्लोरर ब्राउज़र का सेटिंग कर ले यह सब करने के बाद आपका इधर ठीक हो जाएगा।
यदि आपको यह सब सेटिंग कैसे करनी है वह नहीं पता तो आप हमारा यह आर्टिकल पढ़कर सारी सेटिंग्स कर सकते हैं।

 

आपने क्या सिखा??

तो दोस्तों अब तो आप समज ही गए होंगे की treasury में Dsc Registration कैसे किया जाता है।Digital Signature Registration Process कैसे करे। हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा कमेन्ट में लिखे।यह लेख में कोई सुधार करने की जरुरत हो तो हमें बताना ना भूले।

यह आर्टिकल पेमेनेजर पर ट्रेजरी से डीडीओ के डिजिटल साइन रजिस्टर्ड कैसे करें(Dsc Registration) को फेसबुक,व्हाट्सएप और अन्य सोशियल साईट्स पर शेयर जरुर करे।

धन्यवाद.
अन्य आर्टिकल पढ़े:

Sharing Is Caring:

Hello दोस्तो !! मै Sureshsinh Chauhan आपका स्वागत करता हु हमारे इस ब्लोग मे। मै इस ब्लोग का Founder और Writer हु।

Leave a Comment