मीराबाई चानू का जीवन परीचय | Mirabai Chanu Biography In Hindi

4/5 - (10 votes)

हेल्लो दोस्तों कैसे हो आप सब ?? क्या आपको पता है मीराबाई चानू का जीवन परिचय क्या है ?आज हम आपके लिए एक मजेदार माहिती से भरपूर आर्टिकल लेक आये है.आज आप इस आर्टिकल में Mirabai Chanu Biography In Hindi को पढ़ने को मिलेगा.तो चलिए दोस्तों समय बर्बाद किये बिना मीराबाई चानू की जीवनी को पढ़ते है.

दोस्तों मीराबाई चानू एक भारतीय वेइटलिफ्टर( भारोत्तोलन खिलाड़ी) है.जिन्होंने हाल ही में टोक्यो ओलिम्पिक में सिल्वर मैडल जीता है. मीराबाई चानू का जन्म 8 अगस्त 1994 (आयु 26) को इम्फाल पूर्व, मणिपुर, भारत में हुआ.

Mirabai Chanu News Update, Age, Weight, Height, Religion, Biography,Family, Belongs To Which State

Mirabai Chanu Quick Introuction

पूरा नाम (Full Name)साइखोम मीराबाई चानू
राष्ट्रीयता(Nationality)भारत(India)
देश(Religion)भारतीय(indian)
जन्म(Born)

8 August 1994 (age 28)

इम्फाल पूर्व, मणिपुर, भारत(Nongpok Kakching, Imphal East, Manipur, India)

लम्बाई(Height)1.50 m (4 ft 11 in)
वजन(Weight)49 kg (108 lb)

मीराबाई चानू व्यक्तिगत जीवन

मीराबाई चानू का पूरा नाम साइखोम मीराबाई चानू है.साइखोम मीराबाई चानूकी माता का नाम साइकोहं ऊँगबी तोम्बी लीमा है जो पेशे से एक दुकानदार हैं वहीँ इनके पिता का नाम साइकोहं कृति मैतेई है जो PWD डिपार्टमेंट में नौकरी करते हैं। मीराबाई चानू अपने बचपन के दिनों से ही भारत्तोलक में रूचि रखती थी क्युकी केवल 12 वर्ष की उम्र में ही लकड़ियों के गुच्छे उठाकर अभ्यास किया करती थी।

Mirabai Chanu 2020 Summer Olympics Tokyo

दोस्तों भारतीय वेइटलिफ्टर मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलिम्पिक २०२०-२१ के पहले ही दिन भारत को ऐतिहासिक सिल्वर मैडल दिलाके नया इतिहास रच दिया है.मीराबाई चानू ने 49kg वर्गमें 202kg वजन उठाया था.भारत ने इसीके साथ पहले ही दिन ओलिम्पिक में जीतने से और दुसरे भारतीय खिलाडियों का जुस्सा भी बहोत ज्यादा बढ़ गया था.मीराबाई चानू ने इस ऐतिहासिक जित के बाद जितकी ख़ुशी व्यक्त करते हुए भांगड़ा नृत्य किया था.

भारत के मणिपुर की रहने वाली वेइटलिफ्टर मीराबाई ने कहा की : में आज बहोत खुश हु,में 5 वर्ष से इस पल की राह देख रही थी.मैंने गोल्ड मैडल जितने का प्रयास किया था फिर भी में सिल्वर मैडल जितने में कामयाब हुयी हु, जोकी मेरे लिए सिल्वर मैडल भी बहोत बड़ी सिद्धि के सामान है.भारत देश के लिए टोक्यो ओलिम्पिक में सबसे प्रथम मैडल जितके में बहोत खुश हु.ये मैडल केवल मणिपुर का ही नहीं बलकी पुरे भारत देश का है.में मेरे प्रशिक्षक विजय शर्माजी और अन्य सपोर्ट स्टाफ का आभार मानती हु.

मीराबाई चानू की संघर्षता की कहानी

मीराबाई चानू की इस सफलता के पीछे बहोत सारी असफताए और महेनत छुपी हुयी है.दोस्तों आज आपको इस इस मोटिवेशनल सच्ची कहानी को जरुर जानना चाहिए तो चलिए शुरू करते है.बहोत ही साधारण परिवार में जन्मी हुयी मीराबाई चानू जंगलमें से बरतन की लकडियो को अपने सरपे उठाके लाती थी.

उनके भाई का कहना है की वो बचपन में बहोत ही सब्जिया खाती थी और फलोका ज्यूस भी बहोत ही पीती थी.जब वो जंगल में लकड़ीओ को लेने जाती थी तब जंगलमे से फल भी लाती थी और खाती थी.छोटी सी मीराबाई को बड़े बड़े लकडियो को उठाने से देखके गाव वालो को बहोत ही आचार्य होता था की ये छोटी सी लड़की इतना बड़ा लकडियो का बोज उठा कैसे लेती है.दोस्तों इस कहानी को जानने के बाद हम ये कह सकते है की मीराबाई चानू बचपन से ही बहोत मजबूत थी.

२०१६ रियो ओलिम्पिक में मिली थी असफलता

दोस्तों मीराबाई चानू को युही सफलता नहीं मिली इस सफलता के पीची उन्होंने बहोत सारी असफताओ का सामना किया है और उस असफताओ से सिख के महेनत करके आज सफलता को पाया है.हालांकि आजसे 5 वर्ष पहले 2016 के rio olympic में mirabai chanuलगातार असफल रही थी.

उन्होंने सभी प्रयासोमे गलती हुयी इसलिए लिफ्ट किये वेइट को ऑफिशियल लिस्ट में शामिल नहीं किया गया, और ऐसे मीराबाई फोल्ट की निराशा के साथ रिओ ओलिम्पिक से बहार हो गयी थी.लेकिन दोस्तों इस असफलता का सामना करके 5 वर्ष बाद टोक्यो ओलिम्पिक में सिल्वर मैडल जितके उन्होंने साबित कर दिया है की वो एक चेम्पियन खिलाड़ी है.

मीराबाई चानू को मिलेंगे 1.90 करोड़ रूपये

दोस्तों टोक्यो ओलिम्पिक में सिल्वर मैडल जितने वाली मीराबाई चानू को कुल मिलाके 1.90 करोड़ रुपये इनाम दिया जाएगा मणिपुर सरकार ने टोक्यो ओलिम्पिक में जितने वाले हर खिलाड़ी को 1 करोड़ का इनाम जाहर किया हुआ है .जबकि केंद्र सरकार द्वारा ओलिम्पिक सिल्वर मेदालिस्ट को 50 लाख देने का प्रावधान है.जबकि भारतीय ओलिम्पिक संघ ने ओलिम्पिक सीवर मेदालिस्ट को 40 लाख रुपये देनेका फैसला लिया है.

सम्मान (Mirabai Chanu Awards)

2018 – राष्ट्रमण्डल खेलों में विश्व कीर्तिमान के साथ स्वर्ण जीतने पर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने ₹15 लाख की नकद धनराशि देने की घोषणा की।

2018 – भारत सरकार ने पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया।

2018 – राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

पुरस्कार(Mirabai Chanu Rewards)

 

करीयर(Mirabai Chanu Career)

Mirabai chanu world record

  • चानू ने 2014 राष्ट्रमण्डल खेल में 48 किग्रा श्रेणी में रजत पदक जीता तथा गोल्ड कोस्ट में हुए 2018 संस्करण में विश्व कीर्तिमान के साथ स्वर्ण पदक जीता। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि 2017 में अनाहाइम, संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित हुई विश्व भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतना था। चानू ने 24 जुलाई 2021 को ओलम्पिक में 49 किग्रा भारोत्तोलन मेंं भारत के लिए पहला रजत पदक जीता। उन्होंने स्नैच में 87 kg भार उठाते हुए,क्लीन एंड जर्क में 115 kg सहित कुल 202 किलोग्राम वजन उठा कर रजत पदक पर कब्ज़ा किया ।
  • मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलम्पिक 2020-2021 में हिन्दुस्तान को पहला मैडल  दिलाकर मैडल तालिका में खाता ओपन किया। गौरतलब है कि सुश्री कर्णम मल्लेश्वरी (कांस्य पदक सिडनी ओलंपिक 2000) के बाद मीराबाई वेटलिफ्टिंग मे मैडल जीतने वाली दूसरी और इंडिया  की ओर से रजत पदक जितने वाली पहली भारतीय वैटलिफ्टर बन गई है। चामीराबाई चानू ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वयं के 186 किलोग्राम के  रिकॉर्ड को तोड़कर नया रेकोर्ड  202 किलोग्राम स्थापित किया।
  • मीराबाई ने  ग्लासगो में हुए 2014 राष्ट्रमण्डल खेलों में भारोत्तोलन स्पर्धा के 48 kg  वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। उन्होंने कुल 170 kg  वजन उठाया, जिसमें 75 स्नैच में और 95 क्लीन एण्ड जर्क में था।
  • मीराबाईने ब्राज़ील के रियो डी जेनेरो में आयोजित २०१६ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया, किंतु क्लीन एण्ड जर्क में तीनों प्रयास असफल रहने के बाद वह पदक जीतने में असफल रहीं।
  • मीराबाई ने 2017 में  महिला 48 kg  श्रेणी में 194 kg  (85 kg  स्नैच तथा 109 kg  क्लीन एण्ड जर्क) का भार उठाकर 2017 विश्व भारोत्तोलन चैम्पियनशिप, Anaheim, California,United states of america में गोल्ड मैडल जीता।
  • मीराबाई चानू ने 196 kg , जिसमे 86 किलोग्राम  स्नैच में तथा 110 kg  क्लीन एण्ड जर्क में था, का वजन उठाकर इंडिया  को 2018 राष्ट्रमण्डल खेलों का पहला गोल्ड मैडल  दिलाया। इसके साथ ही उन्होंने 48 kg  श्रेणी का राष्ट्रमण्डल खेलों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
किसने पुरस्कार दियापुरस्कार
भारत सरकार₹ 50 लाख (US$70,000)
मणिपुर सरकार₹ 1 करोड़ (US$140,000)
मणिपुर राज्य पुलिसपुलिस अधीक्षक (खेल) नियुक्ति
BYJU’S₹ 1 करोड़ (US$140,000)
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड₹ 50 लाख
रेल मंत्रालय (भारत)₹ 2 करोड़ ,
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में पदोन्नति

मीराबाई चानू कौन से राज्य की है??

मणिपुर

मीराबाई चानू की उम्र क्या है??

26 साल

mirabai chanu is from which state

manipur

mirabai chanu kis rajya ki hai

manipur

mirabai chanu age

26

Conclusion

दो दोस्तों अब आप जान ही गए होंगे की कौन है मीराबाई चानू का जीवन परीचय (Mirabai Chanu Biography In Hindi). दोस्तों ये लेख मीराबाई चानू की जीवनी कैसा लगा??हमें कमेन्ट करके जरुर बताये और हां इस लेख के सबंधित कोई सवाल या सुजाव हो तो हमें टिपण्णी करके जरुर बताये।

खूब खूब आभार ।

ये भी पढ़े :

Sharing Is Caring:

Hello दोस्तो !! मै Sureshsinh Chauhan आपका स्वागत करता हु हमारे इस ब्लोग मे। मै इस ब्लोग का Founder और Writer हु।

Leave a Comment